वर्ष 2024-25 के प्रमुख ऐप एवं पोर्टल (Major Apps & Portals)
| ऐप/पोर्टल (App/Portal) | जारीकर्ता (Released By) | उद्देश्य/संबंधित तथ्य (Purpose/Facts) |
|---|---|---|
| AI चैटबॉट 'सारथी' | हरियाणा सरकार | सरकारी नीतियों तक जनता की पहुंच को आसान बनाने के लिए। |
| प्रतिभा सेतु पोर्टल | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) | UPSC में अंतिम रूप से चयनित न हो पाने वाले मेधावी उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए। |
| ECINET ऐप | भारतीय चुनाव आयोग | मतदान के आंकड़े तेजी से और पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक करने के लिए। |
| प्रवाह पोर्टल | भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) | विनियामक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और अधिक पारदर्शी बनाने हेतु। |
| UMEED पोर्टल | केन्द्र सरकार | देशभर में वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए। |
| 'सचेत' ऐप | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण | लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से सचेत रखने के लिए। |
| RBIDATA पोर्टल | भारतीय रिज़र्व बैंक | आर्थिक और वित्तीय डाटा तक पहुंच प्रदान करने के लिए। |
| e-SEHAT ऐप | जम्मू-कश्मीर (स्वास्थ्य विभाग) | राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और अधिक प्रभावी बनाने के लिए। |
| RISE ऐप | उत्तर प्रदेश सरकार | बच्चों के नियमित टीकाकरण को बेहतर बनाने के लिए। |
| SwaRail ऐप | भारतीय रेल | टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और निर्बाध यात्रा के लिए। |
| अन्न दर्पण पोर्टल | भारतीय खाद्य निगम | खाद्य आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए। |
| 'मित्र' पोर्टल | SEBI | इसके जरिए निवेशक म्यूचुअल फंड में अपने निवेश को ट्रैक कर सकते हैं। |
| भारतपोल पोर्टल | गृहमंत्री अमित शाह | भगोड़ों को पकड़ने के लिए (सीबीआई का एक पोर्टल)। |
| SCAN पोर्टल | उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्रालय | देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए। |
| एकलव्य पोर्टल | भारतीय सेना | अपने अधिकारियों को आधुनिक बनाने और युद्ध के लिए तैयार करने के लिए। |
| एक पेड़ माँ के नाम | संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया | पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान एवं माँ के साथ अपने बंधन का जश्न मनाने हेतु। |
| सक्षम ऐप | भारतीय निर्वाचन आयोग | 85 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए घर से मतदान की सुविधा देने के लिए। |
| VISION पोर्टल | केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह | वंचित बच्चों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए। |
| सुगम ऐप | छत्तीसगढ़ सरकार | संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए। |
| संकलन ऐप | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) | यह राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (NCRB) द्वारा नए आपराधिक कानूनों का एक संग्रह है। |
| OTT प्लेटफॉर्म CSpace | केरल सरकार | 'CSpace' भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला OTT प्लेटफॉर्म है। |
| जाग्रति ऐप | उपभोक्ता मामलों के विभाग | उपभोक्ताओं को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान डार्क पैटर्न से बचाने के लिए। |
| मेरी पंचायत ऐप | पंचायती राज मंत्रालय | इससे वर्षा, हवा की गति, बादल छाए रहने के बारे में दैनिक अपडेट प्राप्त होंगे। |
| लोकपथ मोबाइल ऐप | MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव | इसमें कोई व्यक्ति टूटी सड़कों की फोटो खींचकर PWD में शिकायत कर सकता है। |
| सिटीजन सेंटिनल ऐप | केरल सरकार | यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए। |
| C-CARES पोर्टल | केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी | कोयला खदान भविष्य निधि संगठन के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए। |
| प्रवाह पोर्टल | भारतीय रिज़र्व बैंक | सरकारी प्रतिभूतियों के लेन-देन के लिए। |
| निर्माण पोर्टल | कोल इंडिया लिमिटेड | सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को 1 लाख रू. दी जायेगी। |
| संज्ञान ऐप | रेलवे सुरक्षा बल (RPF) | देश में लागू तीन नए आपराधिक कानून के बारे में RPF कर्मियों को जानकारी देने हेतु। |
| सारथी 2.0 ऐप | SEBI | जटिल वित्तीय अवधारणाओं को सरल बनाने के लिए। |
| उपस्थिति पोर्टल | झारखंड (राज्य स्वास्थ्य विभाग) | डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए। |
| बूथ राब्ता पोर्टल | पंजाब सरकार | मतदाताओं के बीच चुनाव संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए। |
| सारथी पोर्टल | केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित बीमा उत्पादों हेतु कॉम्पिहेंसिव स्ट्रक्चर देना। |
| Haati ऐप | असम सरकार | मानव-हाथी संघर्ष और परिणामी मौतों को कम करने के लिए। |
Join Telegram for more updates.
Tags
CURRENT AFFAIRS